मोहाली। सरकारी योजनाओं के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन मंगलवार को सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल में नजारा अलग था। यहां डिप्टी डीईओ सेकेंडरी अंग्रेज सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील भी खाया। निरीक्षण के दौरान अंग्रेज सिंह ने पढ़ाई, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर जाना कि स्कूल में मिलने वाले भोजन और सुविधाओं को लेकर उनकी क्या राय है। बच्चों ने भी खुलकर अपनी बात रखी। स्कूल प्रिंसिपल रितु शर्मा ने बताया कि संस्थान में इस समय लगभग 950 विद्यार्थियों के लिए रिहाइश और भोजन की व्यवस्था है।