ट्रक और टैंपो की टक्कर में टैंपो चालक की मौत और साथी घायल।
लांडरां-बनूड़। बुधवार को बनूड़-लांडरा बाबा बंदा सिंह बहादर रोड पर गांव मोटेमाजरा के नजदीक ट्रक की टक्कर से टैंपो चालक अपना संतुलन खो बैठा और टैंपो दूसरी तरफ पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में टैंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर घायल हो गया। जो कि ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल है। इस संबंधी हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह टैंपो चालक अजय शर्मा पुत्र नत्थू राम वासी बलदेव नगर अम्बाला और उसका सहायक ललित मोहन शर्मा पुत्र त्रिलोकीनाथ वासी मकान नंबर 942 न्यू मिलाप नगर हरियाणा बीटा कम्पनी के दूध की खरड़ में सप्लाई देकर अम्बाला जा रहा था। जब वह गांव मोटेमाजरा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह संतुलन खो बैठा और वह सड़क के दूसरी ओर पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टैंपो क्षतिग्रस्त हो गया। इससे टैंपो चालक अजय शर्मा और सहायक ललित मोहन गंभीर घायल हो गए। उन्हें ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाकटरों ने अजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का डेराबस्सी सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन-दुर्घअनाग्रस्त वाहन का दृश्य।