फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा करने से परेशान युवती ने पीया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। एक तरफा प्यार में लड़की का पीछा करने वाले आशिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान अंकित वासी सिंघा देवी कॉलोनी नयागांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिंघा देवी निवासी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी ने 2019 में उसके मोहल्ले में एक करियाना की दुकान खोली थी। इस दौरान उसकी आरोपी एवं उसके परिवार के साथ जान-पहचान हो गई थी लेकिन आरोपी उसे परेशान करने लग गया था। इस कारण उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। पिछले डेढ़ साल से उसकी जिंदगी में सुख-शांति थी लेकिन 26 सितंबर को आरोपी का फोन आया कि सेक्टर-11 चंडीगढ़ पार्क में मिलना है, कोई जरूरी बात करनी है। जब वह वहां गई तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में शादी के लिए ले गया था, लेकिन वह मना करके वापस अपने घर आ गई थी। इस बात से नाराज होकर आरोपी उसे एवं उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।
इसके बाद 29 सितंबर को आरोपी से दुखी होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। परिवार वालों ने उसे पीजीआई में इलाज के लिए दाखिल करवाया था। अब वह ठीक होकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रही है। पीड़ित से मिली शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें