फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक से परेशान होकर 17 साल की नाबालिग ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विश्रांति सिटी सोसाइटी में युवक से परेशान एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका छाया कुमारी मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली थी। छाया कुमारी ने अपनी बहन रंजना के घर आई हुई थी और उसने मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे खुदकुशी की है। सुबह जब उसकी बहन ने उठकर देखा तो छाया ने फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रंजना ने पुलिस जांच अधिकारी लाभ सिंह को बताया कि उसकी शादी हरियाणा के जींद में हुई है और वह लंबे समय से यहां विश्रांति सिटी में रह रही है। उसकी छोटी बहन छाया 12वीं पास है और वह 4 जुलाई को उसके पास रहने आई थी। छाया को उत्तराखंड का रहने वाला मनीष नाम का युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। जब तक छाया मनीष से बात करती थी तो वह उसे परेशान नहीं करता था, लेकिन जब छाया ने उससे बात करनी बंद कर दी तो उसने परिवार को छाया के साथ खींची हुई तस्वीरें भेज दी। छाया मनीष की इन हरकतों की वजह से मानसिक तौर पर परेशान थी। मंगलवार रात को वह खाना खाने के बाद सोने चली गई और जब उसने सुबह उठकर देखा तो देखा छाया ने फंदा लगाया हुआ था।

नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया गया है। मृतक छाया कुमारी की बहन रंजना के बयान आरोपी मनीष नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। -एएसआई लाभ सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें