फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वित्त मंत्री ने जसविंदर भल्ला के निधन पर दुख जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिवंगत हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन के बाद उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। यहां चीमा ने भल्ला की पत्नी और बेटे के साथ संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जसविंदर भल्ला का निधन पंजाबी सिनेमा और रंगमंच के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई और अपनी विनम्रता से हर दिल में जगह बनाई। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन पंजाबी कला, संस्कृति और मनोरंजन क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर जसविंदर भल्ला के पुराने सहयोगी और पंजाब खाद्य आयोग के अध्यक्ष बाल मुकंद शर्मा और परिवार के अन्य करीबी सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें