फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला से परेशान होकर व्यक्ति ने जहर निगल दी जान, तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें एक महिला पर रुपये हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सागर शर्मा निवासी प्लेटिनम होम पुराना अंबाला रोड सनोली जीरकपुर ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार चंडीगढ़-अंबाला रोड पर एक कपड़े के शोरूम में नौकरी करते थे।
विज्ञापन

कुछ समय से वह काफी परेशान रहने लगे थे। सागर के अनुसार एक मार्च की शाम उसके पिता ने बताया कि पहले पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित एक फर्म में काम करने के दौरान उनकी जान-पहचान बलटाना की रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला ने फर्जी शादी का नाटक किया और करीब चार में पांच लाख रुपये ले लिए। महिला अब किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है। उनसे और रुपये मांग रही थी। परिवार के अनुसार दो मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे घर पहुंचे तो अशोक कुमार घर की सीढ़ियों से उतरते हुए जोर-जोर से कह रहा था कि उसने महिला से परेशान होकर जहर खा लिया है। इसके बाद परिवार उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीरकपुर थाना पुलिस ने सागर शर्मा के बयान के आधार पर सैनी विहार बलटाना निवासी महिला सिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें