लांडरांं/बनूड़। बनूड़-राजपुरा हाईवे पर चितकारा यूनिवर्सिटी के सामने एक ट्राले में अचानक आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गया।
एक ट्राला लुधियाना से बनूड़ होते हुए हरियाणा जा रहा था। जब यह ट्राला बनूड़-राजपुरा हाईवे पर चितकारा यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड राजपुरा और बनूड़ थाने की पुलिस को दी। घटनास्थल पर एएसआई राम कृष्ण सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
इसी बीच राजपुरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्राला पूरी तरह जल चुका था। इस ट्रॉले के चालक महादेश्वर यादव ने बताया कि वह लुधियाना से सामान खाली करके आ रहा था, तभी यूनिवर्सिटी के सामने शॉर्ट सर्किट के कारण ट्राले में आग लग गई। उसने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। संवाद