डेराबस्सी। मुबारिकपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी थीम्स सोसाइटी के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए अगले 72 घंटों तक के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह उक्त सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी ने सूचना दी थी कि वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी पहचान करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद