फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से गिरे पेड़, सरकारी कॉलेज का रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश व तेज आंधी के कारण कई पेड़ों की जड़े हिल गई हैं। इस कारण यहां की कॉलेज रोड़ पर कई पेड़ गिए गए हैं। दो पेड़ तो सरकारी कॉलेज के मेन गेट के आगे गिर गए हैं जिससे सरकारी कॉलेज में दाखिल होने का रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज में फीसों को लेकर चल रहे विवाद के कारण रोजाना बड़ी गिनती में छात्रों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा सरकारी कॉलेज के मैदान में रोजाना बड़ी गिनती शहरवासी सैर करने के लिए व फौज, पुलिस व अन्य सरकारी नौकरियों के युवक प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन कॉलेज का रास्ता बंद होने के कारण उनकी प्रैक्टिस खराब हो रही है। इसके अलावा इन टूटे पेड़ के तनों के कारण कॉलेज रोड पर भी यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों ने इन टूटे हुए पेड़ों को यहां से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

कैप्शन-सरकारी कॉलेज के गेट के आगे गिरे पेड़ के कारण बंद हुआ रास्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें