फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

819 बच्चों ने दी ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब के शिक्षा विभाग की ओर से पंजाब अचीवमेंट सर्वे को लेकर आयोजित होने वाली परीक्षा में लोहगढ़ सरकारी स्कूल के करीब 847 में से 819 छात्रों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ये परीक्षा सोमवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक हुई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा करवाने का मकसद नवंबर-दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को लेकर तैयारी करवाना है ताकि पंजाब के छात्र अच्छा परफार्म कर पाएं। लोहगढ़ सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राजवंत सिंह ने बताया कि पंजाब अचीवमेंट सर्वे के लिए उनके स्कूल के कुल 25 अध्यापकों ने इसमें अपनी सहभागिता दिखाते हुए छात्रों को पंजाब अचीवमेंट सर्वे को लेकर होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयारी करवाई। प्रिंसिपल ने बताया कि ये परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई पंजाब एजुकेटर एप के माध्यम से करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें