फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-9/10 की लाइट पॉइंट पर पिकअप गाड़ी पर गिरा पेड़, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9/10 की लाइट पॉइंट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महिंदरा पिकअप गाड़ी पर विशालकाय पेड़ गिर गया। भारी भरकम पेड़ गिरने से गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई, गनीमत रही कि पिकअप का चालक और सवार लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में तीन लोग सवार थे। सड़क के बीचोबीच गिरे पेड़ के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। नौकरी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा और उन्हें वैकल्पिक रास्ते से होकर जाना पड़ा। बाद में नगर निगम को सूचना दी गई वहां से पहुंची टीम ने पेड़ को हटाकर एक तरफ किया और यातायात सुचारू करवाया। बताया जा रहा है कि पेड़ पूरी तरह से खोखला हो चुका था, जिसकी जड़े भी कमजोर हो गई थी जिस कारण वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें