फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएम के लिए एयरपोर्ट के पांच किमी तक नो फ्लाइंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटियाला दौरे को लेकर प्रबंध सख्त कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी आशिका जैन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लगे पांच किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। डीसी ने यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उड़ने वाले ऑब्जेक्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश उड्डयन और रक्षा विभाग द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। ये आदेश 22 और 23 मई को लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें