फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बधाई मांगकर लौट रहे किन्नरों पर रॉड-डंडों से हमला, एक का टूटा दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी के गांव मनाणा में बधाई मांगकर लौट रहे किन्नरों पर दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया। घायल शालू ने पुलिस को बताया कि वह अपने गुरु शबनम और शीनू के साथ वधाई मांगकर लौट रहा था, तभी मनिक्षा महंत, तमन्ना महंत, राजेश कुमार व 15-16 अन्य लोग दो गाड़ियों में पीछा करते हुए आए और घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मनिक्षा महंत ने शालू के मुंह पर मुक्के मारे, जिससे उसका दांत टूट गया, जबकि गुरु शबनम से भी मारपीट हुई। तमन्ना महंत पर शीनू की पीठ पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप है। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां आरोपी पक्ष पहुंचकर समझौते का दबाव बनाने लगा और इनकार पर गोली मारने की धमकी दी। बलौंगी पुलिस ने ज्योति महंत, मनिक्षा महंत, तमन्ना महंत, राजेश कुमार व 15-16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें