मोहाली। गांव शामपुर में वर्षों पुराना जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शिकायतकर्ता दलजीत पुरी, जो आरबीएल बैंक में नौकरी करता है, के बयान पर सोहाना पुलिस ने हरजेस गिर, हरमोहान गिर, अरमान, सिमरन, अकविंदर कौर, लखविंदर कौर और तन्नवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दलजीत के अनुसार, पिता ने 1993 में यहां जमीन खरीदी थी, जिस पर दूसरे पक्ष ने अदालत में केस दायर कर रखा है। 12 सितंबर की शाम बाड़े की ओर जाते समय हरजेस गिर से बहस हुई और उसने गला पकड़ लिया, राहगीर ने बीच-बचाव किया। करीब 20 मिनट बाद लौटते वक्त गली में हरजेस, हरमोहान और अरमान ने रॉड से तथा साथ मौजूद महिलाओं ने डंडों से घेरकर हमला कर दिया। हरमोहान ने सिर पर वार किया। दलजीत, उसका भतीजा और छोटा भाई घायल हुए, सभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस जांच कर रही है।