फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में ट्यूबवेल लगने के छह महीने बाद लगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। छह महीने पहले वार्ड नंबर 1 में ट्यूबवेल बाद आखिरकार नयागांव में लगाए गए ट्यूबवेल के लिए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से लगातार उठाया गया था। इसके बाद बिजली विभाग ने यहां ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इसके बाद आज से करीब आठ सौ से ज्यादा परिवारों के लोगों के लिए पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ट्रांसफार्मर लगाने वाले एसडीओ ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के लिए तार डाल दी हैं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कुलिवंदर कौर, मंजीत सिंह, गणेश, लक्ष्मण, मोहिंदर सिंह, हरमेश, राजिंदर कुमार आदि मौजूद रहे। बता दें कि पानी की समस्या को देखते हुए नयागांव के मंजीत सिंह ने अपनी दो मरले की जमीन ट्यूबवेल लगाने के लिए दी थी। जिससे नयागांव में पीने के पानी की समस्या खत्म हो सके। नगर परिषद और वाटर सप्लाई विभाग ने यहां ट्यूबवेल भी लगा दिया था पर छह महीने बीत गए यह ट्यूबवेल अब तक शुरू नहीं हो सका। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग और वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट ने वार्ड नंबर 1 में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया।
विज्ञापन


इस संबंधी स्थानीय निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि नयागांव में पानी की समस्या काफी आ रही थी। वार्ड नंबर 1 में दशमेश नगर, कुमायूं काॅलोनी और विकास नगर को लोगों को पानी की किल्लत से रोजाना जूझना पड़ता था। इसी वजह से उन्होंने अपनी दो मरले की जमीन दान में दी थी। नए लगे ट्यूबवेल को बिजली का कनेक्शन मिलने पर पानी के सप्लाई कल तक चालू हो जाएगी जिससे वार्ड 1 के काफी एरिया में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो जाएगी।



भले ही इस मामले में विभाग की ओर से देर हुई है, लेकिन देर से ही सही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा तो। अब वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के जेई ने कहा है कि शुक्रवार से पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी, इससे लोगों को राहत मिलेगी। -कुलविंदर कौर, पार्षद, वार्ड नंबर-1
विज्ञापन



वार्ड नंबर-1 के ट्यूबवेल के लिए प्रोसेस चल रहा था। बिजली विभाग की ओर से अब ट्यूबवेल के लिए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसका ट्यूबवेल के साथ कनेक्शन कर दिया है कल तक पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी। -सतपाल सिंह जेई जल आपूर्ति विभाग, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें