पंचकूला। जिले में कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए है। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने जिले के नौ इंस्पेक्टरों के तबादले किए है। चंडीमंदिर के एसएचओ ललित कुमार का तबादला कर उनकी जगह इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह को नियुक्त किया गया है। पंचकूला एसआईटी का इंचार्ज इंस्पेक्टर मनसा राम को बनाया गया है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह को नारकोटिक्स सेल का इंचार्ज बनाया गया है। साइबर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सेक्टर-7 पुलिस थाने का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका को पिंजौर पुलिस थाना का एसएचओ लगाया है। साइबर थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार को दी गई है। इंस्पेक्टर रामपाल को रिजर्व इंस्पेक्टर में रखा गया है। इंस्पेक्टर जगपाल सिंह को जिला इंस्पेक्टर लगाया गया है।