फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएम मोदी ने परीक्षा पर दिए अहम टिप्स, विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेकटर-12ए में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें पीएम मोदी की ओर से परीक्षा पर दिए गए अहम टिप्स पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि पीएम की क्लास के बाद पढ़ाई को गुरुमंत्र मिला है। हम परीक्षा से पहले इसे खुद पर फॉलो करेंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम पर लाइव स्क्रीन पर पीएम मोदी को हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने देखा। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही सहज ढंग से विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। बच्चे देश का भविष्य हैं और प्रधानमंत्री का सतत प्रयास रहा है कि बच्चोें को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक सरल और सहज वातावरण में उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में तनाव स्वाभाविक है और पीएम ने विद्यार्थियों को जो मूलमंत्र दिए हैं, वह निश्चित रूप से विद्यार्थियों को तनाव से छुटकारा दिलाएंगे और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के लिए वर्ष के आरंभ में ही एक टाइम टेबल बनाएं और परीक्षा आने पर जुट जाने की बजाय पूरा वर्ष पढ़ाई करें। परीक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को जीवन में समय प्रबंधन के प्रति जागरूक होना चाहिए। इससे वे परीक्षा के समय में होने वाले तनाव से बचे रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों व अध्यापकों से भी अपील की है कि वे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक मैत्रीपूर्ण वातावरण दें ताकि वे बिना किसी दबाव के पढ़ाई कर और अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, हरियाणा बाल कल्याण परिषद के पूर्व मानद महासचिव कृष्ण ढुल, मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डाॅ. ऋचा राठी, सहायक निदेशक कुलदीप मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, सार्थक स्कूल के प्रिंसिपल पवन गुप्ता और गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

तनाव कम करने में शिक्षक की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से तनाव मुक्त रहने के लिए शिक्षकों और छात्रों के बीच सकारात्मक रिश्ता रखने की बात कही है। इसे फॉलो करने से पढ़ाई में सहज तरीके से काम हो जाता है। -श्वेता धीमान, विद्यार्थी
लिखने का अच्छा प्रयास करेंगे
परीक्षा से पहले तैयारी को लेकर जिस तरह से प्रधानमंत्री ने लिखने के बारे में सलाह दी है। इसका पालन जरूर करेंगे। इतना ही नहीं अपनी नोटबुक में चैप्टर से जरूर नोटबुक में लिखेंगे। -अर्पिता, विद्यार्थी
विज्ञापन


बेहतरीन माहौल में करेंगे पढ़ाई
हम अपनी आने वाली परीक्षा के दौरान अब बिना किसी तनाव के पढ़ाई करेंगे। हां, पढ़ाई के दौरान कई बार माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, यह स्वाभाविक है। लेकिन हम इससे निकलकर पढ़ाई करेंगे। -रजत, विद्यार्थी
लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करेंगे
हमारी होने वाली फाइनल या अन्य किसी भी परीक्षा के दौरान पहले लक्ष्य निर्धारित करेंगे और इसके आधार पर ही पढ़ाई करेंगे। प्रधानमंत्री ने कविता सुनाकर मेरा उत्साह बढ़ाया है। इससे मेरा तनाव कम हो गया। -मयंक, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें