फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-6 बस स्टैंड पर ट्रैफिक का हाल, कैंटर से लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर बस स्टैंड पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बस स्टैंड के ठीक सामने वेरका मिल्क प्लांट है। प्लांट के पास पर्याप्त खाली जगह होने के बावजूद, बड़े-बड़े वेरका के ट्रक बस स्टैंड के सामने खड़े कर दिए जाते हैं। सुबह-शाम यह ट्रक खड़े रहते हैं, इससे बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक का बहाव प्रभावित होता है और जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रकों के कारण न केवल वाहन चालकों को मुश्किल होती है, बल्कि पैदल यात्रियों और खासकर स्कूल/कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी सड़क पार करने में खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए अनैतिक और खतरनाक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन



वेरका प्लांट के पास पर्याप्त जगह
स्थानीय लोगों का कहना है कि वेरका मिल्क प्लांट के पास पर्याप्त जगह है, फिर भी ट्रक बस स्टैंड के सामने खड़े रहते हैं। सुबह-शाम का समय तो ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो जाता है। कई बार लोग प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रहती है। इस समस्या से न सिर्फ ट्रैफिक जाम बढ़ता है, बल्कि आसपास के इलाके में धूल और ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ जाता है। ट्रकों के खड़े होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के बीच झड़पें भी अक्सर देखने को मिलती हैं।




मैंने खुद भी इन ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान करवाए, लेकिन वे दोबारा बस स्टैंड के सामने खड़े कर दिए जाते हैं। अब हमने सोचा है कि इस समस्या को लेकर वेरका प्लांट के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे, ताकि ट्रक केवल निर्धारित स्थान पर ही पार्क किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

— करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें