फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने ट्रैफिक रूल तोड़े, जुर्माने से पुलिस को लाखों कमाए

Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
रुपए - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस लालड़ू ने मई महीने में 4.27 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। यह जुर्माना जिले के सभी पुलिस थानों से अधिक है।
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस लालड़ू ने एक मुहिम के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा दिया है। ट्रैफिक इंचार्ज लालड़ू मनफूल सिंह ने बताया कि इस दौरान 352 लोगों का चलान करने पर 1.75 लाख रुपये की राशि मौके पर ही वसूल की गई।

वहीं, 202 चालान जुर्माने के लिए डीटीओ मोहाली को भेजे गए हैं। डीटीओ ने 65 चालानों का निपटारा करते हुए 2.52 लाख रुपये जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि आखिरी तीन दिन में नाकेबंदी के दौरान 109 चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

इनमें स्कूल बसों के 10, मोबाइल फोन के इस्तेमाल के 12, शीशों की ब्लैक फिल्म के 15, पंजाब टैक्स के 14, ड्रंकन ड्राइव के 5, प्रेशर हॉर्न के 15, ट्रिपल राइडिंग के 6, रेड लाइट जंप के 7, सीट बेल्ट के 10 और 15 वाहनों को बिना कागजात के इंपाउंड किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें