फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत दिशा से आवाजाही जान के लिए खतरनाक, सुबह-शाम लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने वाहन लेकर राजमार्ग पर गलत दिशा से चलते हैं। यह समस्या आम है, जिससे जान का खतरा और यातायात जाम बढ़ता है। लोग समय बचाने के लिए ऐसा करते हैं, लेकिन यह आदत खतरनाक है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस समय-समय पर चालान करती है, फिर भी सैकड़ों वाहन चालक गलत दिशा में आवाजाही करते हैं। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे, कोहिनूर ढाबा से ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी तक गलत दिशा का उपयोग होता है। लोहगढ़ की बादल कॉलोनी के लोग भी नगर परिषद कार्यालय जाने के लिए गलत दिशा से आते हैं। ढकोली के अजीत, ममता और लक्ष्मी एनक्लेव में हजारों लोग एमएस एनक्लेव जाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से गलत दिशा में चलते हैं।
यहां सुबह-शाम अक्सर यातायात जाम रहता है, जिसे खुलवाने पुलिस को आना पड़ता है। पटियाला चौक से ढकोली क्षेत्र की कॉलोनियों को जाने वाले भी पुरानी कालका सड़क का सहारा लेते हैं। यह आदत भविष्य में बड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें