फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए रखे जाएंगे ट्रैफिक मार्शल : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी के एसडीएम अमित गुप्ता ने इलाके की समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। एसडीएम गुप्ता के साथ इलाके की प्रमुख समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। गुप्ता ने बताया कि शहर में जाम की समस्या के हल के लिए ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों की कमी को दूर करने के लिए निजी तौर पर नगर काउंसिल ट्रैफिक मार्शल रखेगी। उन्होंने कहा कि पहले फेज में सबसे ज्यादा तहसील रोड पर जहां सबसे ज्यादा जाम की समस्या है, वहां इनकी तैनाती की जाएगी। इसके बाद विभिन्न जरूरी जगहों पर इन्हें तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर आवाजाही में बाधा बन रहा गांव भांखरपुर ओवरपास का निर्माण आने वाले कुछ महीनों में हो जाएगा, जिस से राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें