फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: मोहाली में स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम भगवंत मान हैं भर्ती

Tue, 17 Feb 2026 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली में मंगलवार को एक बार फिर स्कूलों को उड़ाने की धमकी आई है। इसके अलावा फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीएम भगवंत मान को कल देर शाम तबीयत बिगड़ने पर इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के कई निजी और सरकारी स्कूलों को मंगलवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल मोहाली को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। इसी अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचाराधीन हैं, जिसके चलते सुरक्षा पहले से कड़ी थी। 
विज्ञापन





धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियातन सभी स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। जो बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें अभिभावकों को सूचना देकर वापस भेजा गया। स्कूल बसों को भी बीच रास्ते से लौटाया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की अपील की गई।

दूसरी ओर पुलिस ने सभी संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी पुलिस बल को स्कूलों व अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है। फोर्टिस अस्पताल में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। हालांकि बम धमाके की सूचना फर्जी साबित हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है, जिसमें स्कूल बंद रखने और बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस साइबर सेल की टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है और भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें