फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: त्योहारों में लगता है जाम, रेहड़ी-फड़ी से लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जे से लोग परेशान हैं। त्योहारों के सीजन में लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद जीरकपुर की इंफोर्समेंट टीम की कार्रवाई के बाद भी रेहड़ी-फड़ी संचालक सड़कों पर काबिज हो जाते हैं। इस कारण जाम लगने की वजह से पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार जाम की वजह से झगड़ा भी जाता है। रेहड़ी फड़ी की वजह से दुकानों के आगे वाहन खड़ा करने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्राहक नहीं आने से दुकानदारों को नुकसान होता है। शनिवार को वीआईपी रोड पर चंडीगढ़ सिटी सेंटर के सामने दीवार के साथ सड़क पर ही लोग गाड़ियों में आकर आने-जाने वालों को खाना परोस रहे थे। इसके अलावा पटियाला रोड पर सड़क पर ही फ्रूट की रेहड़ियां लगी हुई थी। बलटाना मेन मार्केट में भी शाम के समय बहुत सी रेहड़ी- फड़ी लगने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही थी।




मार्केट में पैदल चलना होता है मुश्किल
बलटाना मेन मार्केट में शाम के समय रेहडी फड़ी का जमावड़ा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। गाड़ी तो दूर की बात दो पहिया वाहन से भी इस मार्केट से निकलना मुश्किल हो जाता है। अगर यहां से अवैध कब्जे को हटाया जाए तो इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है। - रामू मौर्य
विज्ञापन






जाम से होता है ट्रैफिक जाम
पटियाला रोड पर अक्सर ही रेहड़ी वाले अपना कब्जा जमा कर खड़े हो जाते हैं। लकी ढाबा के सामने से लेकर लोहगढ़ बालाजी एनक्लेव के गेट के आगे तक बहुत सी रेहड़ियां लगी हुई देखी जा सकती है। इस कारण ट्रैफिक की समस्या को बढ़ावा मिलता है। - रवि कुमार



वीआईपी रोड पर होती है परेशानी
वीआईपी रोड पर दोपहर के समय चंडीगढ़ सिटी सेंटर के सामने जो लोग अपनी गाड़ियों में खाना लाकर बेचते हैं उनके कारण आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा देवजी प्लाजा और बी ब्लॉक के आगे शाम के समय लगने वाली रेहड़ियों के कारण कई बार जाम की समस्या हो जाती है। - अमन सैनी,




वैसे तो हमारी इंफोर्समेंट टीम लगातार कार्रवाई कर रही है अगर फिर भी किसी क्षेत्र में ज्यादा समस्या है तो सोमवार को टीम को भेज कर अवैध कब्जा को हटा दिया जाएगा। - प्रोमिला चौहान, सुपरिंटेंडेंट, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें