फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूसा-44 और हाइब्रिड बीज न बेचें कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मुख्य कृषि अधिकारी, मोहाली ने जिले के बीज विक्रेताओं को पूसा-44 और हाइब्रिड किस्म के धान न बेचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन-2025 के लिए धान के इन दोनों बीजों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। कृषि विभाग की ओर से इन किस्मों की बुवाई को व्यवस्थित रूप से रोकने के उद्देश्य से एक अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बीज विक्रेताओं के यहां औचक जांच की। जांच के दौरान बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए बीज के नमूने भी एकत्र किए गए। बीज विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बीज विक्रेता प्रतिबंधित किस्म का धान न बेचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें