घोलूमाजरा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद काबू दो आरोपियों में से एक दीपक को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी रवि को जख्मी होने के कारण डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पर एक कोचिंग सेंटर संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है।
डेराबस्सी के डीएसपी विक्रम बराड़ ने बताया कि नारायणगढ़ में टपरियां निवासी कार्तिक सिंह उर्फ रवि और जगाधरी (हरियाणा) निवासी दीपक उर्फ दीपू को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों को उनके हैंडलर गोल्डी बराड़ और भानु राणा के निर्देश पर डेराबस्सी की कॉलेज रोड के इमिग्रेशन ऑफिस पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। इसी सेंटर पर 19 सितंबर को एक करोड़ की फिराैती की मांग को लेकर चार गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि पुलिस ने मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।