फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: व्यापारियों ने सफाई की कमी, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। व्यापारियों की वीरवार को पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने त्योहारों के समय सफाई की कमी, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की दिक्कत प्रमुखता से उठाई। इन परेशानियों को देखते हुए पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान व्यापारियों और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक पीएसटीसीएल गेस्ट हाउस मोहाली में हुई। वर्मा ने मौके पर ही कहा कि इन मुद्दों को जिला प्रशासन के साथ साझा किया जाएगा और समाधान जल्द शुरू होगा। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 95929-00110 भी जारी किया ताकि कोई भी व्यक्ति सफाई, ट्रैफिक या बाजार से जुड़ी शिकायत सीधे साझा कर सके। बैठक में मोहाली व्यापार मंडल और बूथ एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें