फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा से गायब हुई आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र की फाइल की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-110 ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गमाडा से 2015 में गायब हुई टीडीआई परियोजना के आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र की फाइल की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सोसाइटी के प्रधान राजविंदर सिंह सराओ और मास्टर जसवीर सिंह गड़ांग ने बताया कि गायब फाइल कई सवाल खड़े कर रही है। सोसाइटी को डर है कि यह सब जालसाजी को छिपाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी ने वर्ष 2022 में लिखित रूप से गमाडा और पुडा को बताया था कि 2015 में टीडीआई बिल्डर को आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करते समय संबंधित नक्शे में कई खामियां थीं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति को नजरअंदाज करके पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करते समय कई गलत तथ्य पेश किए गए। उन्होंने बताया कि गमाडा ने संबंधित फाइल गुम होने के संबंध में कार्रवाई के लिए मोहाली के जिला पुलिस प्रमुख को पत्र भी लिखा था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें