फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवर के लिए खोदी सड़क से व्यापारी परेशान, पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य ने सुनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने शुक्रवार को फेज-11 और फेज-10 के व्यापारियों और निवासियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी तलब किया। फेज-11 में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण व्यापारियों और आम लोगों को हो रही परेशानी का विनीत वर्मा ने नोटिस लिया। प्रोजेक्ट के लिए खोदी गई सड़कों के कारण कारोबार प्रभावित होने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द मुकम्मल करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

मार्केट प्रधान पवन गर्ग और मित्तल ने पार्किंग में पड़े सीवरेज के मलबे को तुरंत हटाने की मांग पर वर्मा ने लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को हिदायत दी कि काम के साथ-साथ मलबे को तुरंत उठाया जाए ताकि किसी को परेशानी न हो। इसमें लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रमनदीप सिंह, नगर निगम के एसडीओ धर्मिंदर और गमाडा के एसडीओ आकाशदीप सिंह शामिल थे। वर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों को हर सुविधा प्रदान करने और उनके मसलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें