लांडरां/बनूड़। बनूड़-राजपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराली की गांठों से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में चालक चोटिल हो गया जबकि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भूसे की गांठों से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली राजपुरा से बनूड़ की तरफ आ रही थी। जब ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर की सीमा में स्थित होली मैरी स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में पराली की गांठें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली टकराकर खदान में जा गिरी।