फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिसवां बद्दी रोड पर ट्रैक्टर-टिप्पर की टक्कर, चालक गंभीर, भारी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सिसवां बद्दी रोड पर आज एक ट्रैक्टर और टिप्पर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन




पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना 6 सितंबर को हुई जब एक ट्रैक्टर बद्दी से न्यू चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उसी समय बद्दी की तरफ जा रहे एक टिप्पर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें