मोहाली/खरड़। थाना सदर खरड़ पुलिस ने एक ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉलियां और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान शेरा, हिमांशु कुमार और समीर अंसारी के रूप में हुई है। डीएसपी ईशान सिंगला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की।
पुलिस ने पहले शेरा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद हिमांशु कुमार को मेरठ, उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। हिमांशु की निशानदेही पर चार ट्रैक्टर और तीन ट्रॉलियां मिलीं। बाद में पूर्वी दिल्ली से समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक खुदाई मशीन और बिजली की स्टील तार के आठ रोल बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।