फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल्ट्री फार्म में खेल रहे दो बच्चों पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव हरिपुर टोडी के पास पॉल्ट्री फार्म के अंदर लेबर का काम करने वाले बंगाली परिवारों के दो बच्चों की ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मृतकों में एक लड़की की उम्र 6 वर्ष व लड़के की उम्र डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि हाईटेक पॉल्ट्री फार्म में राजू राय व चंद्रशेखर वासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल मजदूरी का काम करते हैं। वीरवार शाम राजू की 6 वर्षीय लड़की मौसमी व चंद्रशेखर का डेढ़ वर्षीय लड़का धनिया पॉल्ट्री फार्म के अंदर खेल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिसे तोती उर्फ काका निवासी भुखड़ी चला रहा था, खेल रहे बच्चों पर चढ़ गया जिसके चलते दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल बरवाड़ा ले जाया गया, जहां से उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां लड़की मौसमी की उपचार दौरान मौत हो गई और लड़का धनिया को रात को पीजीआई रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। लड़के का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हो गया जबकि लड़की मौसमी का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें