जीरकपुर। घग्गर पुल पर मरम्मत कार्य की वजह से सिंहपुरा चौक से घग्गर तक जाम लगा हुआ था। शाम को करीब 4:00 बजे एक हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर 58 जीवी 8178 जो कि चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। उसके चालक ने जाम से बचने के लिए सिंहपुरा चौक से आगे डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने की कोशिश की और बस को डिवाइड पर चढ़ा दिया। बस डिवाइडर के ऊपर बीच में ही फंस गई। इससे सवारियों में हाहाकार मच गया। बस के बीच में फंसने के बाद ड्राइवर बस छोड़कर खिसक गया और धीरे-धीरे सारी सवारियां भी बस से उतर गईं। बस का कंडक्टर वहीं मौजूद रहा। बस में 40 के करीब सवारियां मौजूद थी। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी जीरकपुर कुलवंत सिंह के अनुसार हमने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि हरियाणा रोडवेज के कर्मियों ने बस को वहां से निकाल लिया था।