लालड़ू। जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी। लालड़ू पुलिस ने 72 घंटे के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 की माेर्चरी में शव को रखवा दिया है। लालड़ू थाने के एएसआई जगतार सिंह सैनी ने बताया कि संतोष मंडल नामक व्यक्ति जो किसी बीमारी से पीड़ित था, 31 मई को जीएमसीएच सेक्टर-32 में दाखिल हुआ। डॉक्टरों को उसने बताया कि उसका घर लालड़ू मंडी में है। 5-6 जून की रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जगतार सिंह ने बताया कि संतोष मंडल और उसके परिवार की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।