नयागांव। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पंजाब के न्यू चंडीगढ़ परिसर में मेटाप्लेसिया 2025 स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीएमसी पंजाब लायन्स, वॉलीबॉल में पंजाब सुपर जायंट्स और फुटबॉल स्पर्धा में टीएमसी पंजाब एवेंजर्स ने गोल्ड मेडल जीत लिया।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग में सतविंदर सिंह ने और महिला वर्ग में जसविंदर ने बाजी मारी। 200 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में लखविंदर और 1000 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में गुरमुख और महिला वर्ग में जसप्रीत अव्वल रहीं।
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में डॉक्टर निमिष और डॉक्टर योगेश, मेन्स सिंगल में सुखविंदर, मेन्स डबल्स में डॉक्टर गुंजन और डॉक्टर प्रज्ञात ठाकुर, वीमेंस सिंगल्स में डॉक्टर निमिष ने गोल्ड अपने नाम किया।
बैडमिंटन स्पर्धा में वीमेंस सिंगल की चैंपियन नीतिका वालिया रहीं। डबल्स में नीतिका और ईशिका की जोड़ी ने बाज़ी मारी। पुरुषों का सिंगल सुनील दत्त के नाम रहा तो डबल्स सुनील दत्त और श्याम की जोड़ी ने जीता।
स्पोर्ट्स फेस्ट के आखिरी दिन विजेताओं को चीफ गेस्ट एनएमआईएमएस, चंडीगढ़ की एडिशनल डायरेक्टर रश्मि नागपाल ने मेडल्स और ट्रॉफियों से सम्मानित किया।