फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से जुडे़ तार, गैंगस्टर बुड्डा को लेकर जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नया गांव पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा को बुधवार को चार दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। खरड़ अदालत ने आरोपी को फिर छह दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नया गांव के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि बुड्डा के खिलाफ धारा 307,336,427 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर ने चार दिन के रिमांड में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात मानी है। इसके तार मध्यप्रदेश में भी जुड़ गए हैं। नया गांव पुलिस जल्द ही गैंगस्टर को मध्यप्रदेश में उसके अलग अलग ठिकानों पर लेकर जाएगी। पुलिस को बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
खरड़ में गैंगस्टर पर निशांत शर्मा को धमकियां देने का केस दर्ज
थाना सिटी खरड़ में गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा के खिलाफ शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पिछले दिनों मामला दर्ज किया गया था। खरड़ सिटी पुलिस भी इस मामले में गैंगस्टर को प्रोडक्शन वांरट पर ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें