फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोते कारिंदे पर चढ़ाई टिप्पर, मौत, दो माह बाद मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सैनी ढाबे के पास सो रहे कारिंदे पर टिप्पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर चालक पर करीब दो माह बाद गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान संपत सिंह के रूप में हुई है, जो सैनी ढाबे पर काम करता था। मृतक के बेटे प्रदीप सिंह निवासी कंबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्टूबर की शाम करीब सवा 4 बजे उसके पिता ढाबे के पास सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान चालक निशान सिंह, निवासी गांव मन्नण थाना झबाल जिला तरनतारन ने टिप्पर उसके सोते पिता पर चढ़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल डेराबस्सी भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पहले डीडीआर दर्ज की गई थी, अब मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक निशान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें