फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: काम करते हुए टाइल टूटकर गले में लगी, लगाने पड़े 18 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 स्थित निर्माणाधीन घर में काम करते हुए मजदूर के गले पर टाइल टूट कर लगी जिससे उसकी गर्दन कट गई। इसके बाद ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी पीड़ित इलाज कराने से मना करने लगा। इसके बाद ठेकेदार और साथी कर्मचारी जबरदस्ती उसे पकड़ कर इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां उसके गले में 18 टांके आए हैं। ठेकेदार ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर ही उसने कुछ दिन पहले उसकी शराब छुड़वाई थी और लगता है कि इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा है। ठेकेदार मनीष कुमार वासी फेज-6 ने बताया कि फेज-8 में एक घर का निर्माण चल रहा है। इसके लिए उसने कुछ मजदूरों को रखा हुआ जो उसी घर में रहते भी हैं। उनमें से ही पीड़ित राजू कुमार वासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश हाल वासी फेज-8 भी एक है। यह उसके पास टाइल लगाने का काम कर रहा है और शराब पीने का आदी है। 15 दिन पहले वह बीमार होने पर अस्पताल में दिखाया तो वहां डॉक्टर ने उसे शराब छोड़ने की हिदायत दी और यह भी कहा कि अगर ऐसे ही शराब पीता रहा तो उसका बचना मुश्किल है। इसके बाद दवाई दिला कर उसे वहां से ठेकेदार ले गया और उसे शराब पीने से भी रोका। कुछ दिन तक वह बिना शराब के रहने लगा परंतु 12 दिन बाद दिमाग का संतुलन खोने लगा। वह काम पर सभी के साथ अजीब सा व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन




रात को काम छोड़कर भागा तो लोगों ने पकड़ा
22 दिसंबर की सुबह वह काम छोड़ कर भाग निकला और रात को ही किसी व्यक्ति से फोन करा कर अपने ठेकेदार को बुला लिया। जब वह वहां पहुंचा तो उसे पहचाने से मना करने लगा। कुछ देर समझाने के बाद ठेकेदार उसे वहां से ले गया। अगले दिन सुबह ठेकेदार ने उससे बात कर उसे समझाया और दोबारा से काम शुरू करने के लिए मना लिया। इस दौरान जब वह काम करने लगा तो टाइल को दीवार पर चिपकाने के लिए जोर जोर से हथौड़े मारने लगा। इसके बाद एक टाइल दीवार से टूट कर उसके गले पर लग गई जिससे उसका गला कट गया। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने इस बात की सूचना ठेकेदार को दी तो वह वहां आया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें