फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के टिकत सेक्टर-70 ब्रांच से आज भी ख्ारीदें

Sat, 19 Oct 2013 06:22 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के दीवानों के लिए अच्छी खबर है कि अभी भी पीसीए में होने वाले मैच के टिकट उपलब्ध हैं। पीसीए के ऑनरेरी ज्वाइंट सेक्रेटरी जीएस वालिया ने बताया कि सिर्फ स्टूडेंट्स ब्लॉक और चेयर ब्लॉक की सारी टिकटें बिकी हैं।
विज्ञापन


वीआईपी ब्लॉक (एक हजार रुपये), टैरेस ब्लॉक (चार हजार रुपये), एसी लाउंज (पांच हजार रुपये) और एसी बॉक्स (साढे़ सात हजार रुपये) के टिकट उपलब्ध हैं। शुक्रवार को पीसीए के दोनों काउंटरों और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पांचों शाखाओं में टिकटों की बिक्री की गई।

मैच वाले दिन शनिवार को पीसीए के काउंटर बंद रहेंगे। परंतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-70 स्थित ब्रांच से लोग टिकट खरीद सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ब्लैक में टिकटें न खरीदें, टिकटों की फेस वैल्यू से ज्यादा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें