फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो सप्ताह से थायराइड किट खत्म, नहीं हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पिछले करीब दो सप्ताह से थायराइड फंक्शन टेस्ट (टीएफटी) की किट खत्म हो गई है। इसके कारण जांच बंद पड़ी है। सरकारी अस्पताल में किट नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में पीपीपी मोड पर चल रही लैब में यह टेस्ट सरकारी दर से 100 रुपये सस्ता हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओर से कोई सूचना प्रदर्शित नहीं किए जाने के कारण मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन लैब में जाकर ही उन्हें जांच बंद होने की जानकारी मिल रही है। फेज-6 सिविल अस्पताल में रोजाना 1500 मरीजों की ओपीडी है। यहां जांच पीपीपी मोड और सरकारी लैब में होती है।
सरकारी अस्पताल में थायराइड की जांच की किट उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में टीएफटी जांच का शुल्क 225 रुपये है, जबकि अन्य लैब में यही जांच 125 रुपये में हो रही है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में थायराॅयड किट जल्द उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें