फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कोलकाता की घटना पर मोहाली में प्रदर्शन जारी, सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही मिलीं

Sat, 17 Aug 2024 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी, प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक, केमिस्ट की दुकानें और लैब रहीं बंद
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बोले, आरोपियों को मिले सख्त सजा, सुरक्षा भी बढ़ाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद मोहाली में प्रदर्शन जारी है। मोहाली के सरकारी अस्पताल की ओपीडी के साथ निजी अस्पताल, निजी क्लीनिक, केमिस्ट शाॅप और लैब बंद रहीं। हालांकि आपातकालीन मरीजों के लिए अस्पतालों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। प्रदर्शनकारियों का कहना थ कि कोलकाता के आरोपियों को सख्त सजा दी जाए, साथ ही अन्य डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
जिले के पचास से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिक, एक हजार से ज्यादा मेडिकल शाप्स और करीब 60 पैथ लैब नहीं खुलीं। सभी ने जिले के अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। मोहाली में जीरकपुर, बलटाना, ढकोली के केमिस्टों ने पटियाला चौक पर प्रदर्शन किया गया। वहीं, मोहाली में 3 बी 2 में प्रदर्शन किया गया। नयागांव में सीएम आवास को जाने वाले बैरियर के पास प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में शनिवार को मेडिकल स्टाफ ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए इमरजेंसी के बाहर एक डेस्क लगा दिया गया। जिस पर मेडिसिन के डॉक्टर बैठे थे। जिनको मरीजों की भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए बैठाया गया था। डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से ही रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इन डाक्टरों ने कोलकाता की घटना की जबरदस्त निंदा की। इस रोष प्रदर्शन के दौरान मेडिकल स्टाफ ने सुरक्षा के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ पूरा दिन रात परिवार से दूर रहकर दूसरे के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करने में जुटा रहता है। अगर उन स्टाफ के साथ ही ऐसी घटना होगी तो वे कैसे किसी की सेवा करने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की वे अस्पतालों में स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मोहाली जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमरदीप सिंह ने बताया कि कोलकाता की घटना के विरोध में और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार से ज्यादा केमिस्ट शॉप बंद रहीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए। साथ ही अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जानी चाहिए। ढकोली केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गौरव जैन, बलटाना केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमरदीप सिंह साहनी, जीरकपुर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पुनीत ने सभी सदस्यों के साथ पटियाला चौक पर प्रदर्शन किया। मोहाली सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नवीन जौली और सोहाना के बबलू ने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली थीं, इसके लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें