फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार सवार तीन युवकों ने बाइक रोककर आईफोन और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। न्यू सन्नी एन्क्लेव में 27 अक्तूबर को एक युवक से आईफोन-13 और 2500 रुपये की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। कार सवार तीन अज्ञात युवकों ने बाइक रोककर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-125, न्यू सन्नी एन्क्लेव निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रवि कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। वे एयरपोर्ट रोड से कंबोज अस्पताल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी पीछे से एक सफेद रंग की कार आई। कार चालक ने बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। कार से दो युवक नीचे उतरे और आशीष की पैंट की बाईं जेब से उसका आईफोन-13 निकाल लिया। उन्होंने आशीष की जेब से 2500 रुपये की नकदी भी छीन ली। वारदात के बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर मौके से भाग गए। आशीष ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और छीना गया सामान वापस दिलाने की मांग की है। थाना सदर खरड़ के जांच अधिकारी मनविंदर सिंह के अनुसार आशीष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें