फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन युवकों ने डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक के नाम धमकी भरा पत्र थमाया, गोली चलाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। जिले में अब दिनदहाड़े गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं। हालत यह है कि गुंडो को पुलिस का कोई डर नहीं है। ऐसी ही गुंडागर्दी शहर की शक्ति नगर कॉलोनी में स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर देखने को मिली। इस सेंटर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों में से एक ने दिनदहाड़े रिसेप्शनिस्ट को सेंटर के मालिक के नाम धमकी भरा पत्र थमाया और दूसरे के सााथ तुरंत बाहर निकलकर हवाई फायर करते हुए बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। इस वारदात से सेंटर के सभी कर्मचारी सहमे हुए हैं। इतना ही नहीं, ऐसी घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार डेराबस्सी पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर में यह वारदात दोपहर करीब पौने एक बजे हुई है। युवकों ने धमकी पत्र में लिखा है कि हम कौशल चौधरी गैंग की ओर से आए हैं। उनके कहने पर यह काम किया है और अगर आप अपनी सलामती चाहते हो तो दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर बात करें। नहीं तो आज एक गोली चलाई है कल 101 चलेंगी। इसको मजाक न समझें। हालांकि रिसेप्शनिस्ट ने उस युवक को रोकने और बात करने की कोशिश भी की, लेकिन युवक तभी सेंटर से बाहर निकला और हवाई फायर करके मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

गोली चलते ही मरीजों में भी अफरा तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। इससे कुछ महीनों पहले भी शहर में सरेआम गोलियां चलने की वारदात हुई है और हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाने से कुछ दूरी पर ही शनिवार को यह वारदात हुई है। अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक राजेंद्र बंसल की शिकायत पर डेराबस्सी थाना पुलिस प्रभारी मनदीप सिंह और अन्य अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें