फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुंभड़ा में तीन युवक 67 ग्राम हेरोइन समेत दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस की ओर से गांव कुंभडा में बुधवार को चलाए गए जांच अभियान के दौरान तीन युवकों को 67 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान फेज-8 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रूपिंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी की ओर से गांव कुंभडा में वाल्मिकी मंदिर के नजदीक पार्क में अचानक रेड की गई तो वहां तीन युवक हरविंदर सिंह निवासी गांव कुंभडा, अजविंदर सिंह उर्फ नाग निवासी गांव कुंभडा और संतोख सिंह निवासी गांव रसूलपुर जिला रोपड़ को क्रमवार 7 ग्राम, 30 ग्राम और 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। तीनों के खिलाफ थाना फेज-8 में केस दर्ज किया गया। तीनों युवकों को मोहाली अदालत में पेश किया गया और यहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि यह युवक पहले भी पकड़े जा चुके हैं और उनके खिलाफ पहले भी नशे के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें