फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार में बैठकर हेरोइन का नशा करते तीन युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बल्लोमाजरा पेट्रोल पंप के पास स्लिप रोड पर दोपहर के समय कार में बैठकर हेरोइन का नशा करने वाले तीन युवकों को बलौंगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी लक्ष्य होम खरड़, गुरसाहिब सिंह उर्फ साबी निवासी सिटी हार्ट सांची होम खरड़ और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ बलौंगी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर स्वतंत्र पाल सिंह ने बताया कि नए साल के मद्देनजर पुलिस गश्त पर थी। पुलिस जब बल्लोमाजरा पेट्रोल पंप पर पहुंची तो देखा स्लिप रोड पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी और उसमें बैठे तीन युवक संदिग्ध लग रहे थे। इस पर पुलिस ने कार की जांच करनी चाही तो पुलिस को अपनी ओर आता देखकर उन्होंने कार भगा ली। पुलिस ने उनका पीछा करके उन्हें काबू किया, जांच की तो कार के गियर बॉक्स के पास पुलिस को एक लिफाफा मिला। जब उसकी जांच की तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें