फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिव मंदिर पार्क में तीन युवक गिरफ्तार, दो डोप टेस्ट में पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शिवालिक विहार स्थित शिव मंदिर पार्क में नशीले पदार्थों के सेवन की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाम करीब सवा सात बजे पार्क में छापा मारा। पीयूष तलवार, निखिल और रोहन सैनी को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उनके पास से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद तीनों को सिविल अस्पताल ढकोली ले जाया गया। वहां उनका डोप टेस्ट कराया गया। मेडिकल जांच में पीयूष तलवार और रोहन सैनी की रिपोर्ट में मॉर्फीन और बेंज़ोडायजेपीन का सेवन पाया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें