जीरकपुर। सार्वजनिक स्थान पर सरेआम नशा करनेे के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप निवासी गांव दयालपुर, अरुण उर्फ गुल्ला निवासी गांव दयालपुरा और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी नारायणगढ़ चुंगियां के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सब इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार के बयान पर थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नरिंदर कुमार के बयान अनुसार उनकी पुलिस पार्टी कोहिनूर ढाबे के पास तैनात थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक जोकि नशा करने के आदी हैं, जीरकपुर गोशाला और शमशान घाट से आगे सुनसान जगह पर नशा कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नशा करते गिरफ्तार कर उनका डॉप टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटिव आया।