डेराबस्सी। गांव हैबतपुर में बिजली जाने पर अंधेरे में एक चोर ने किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पीड़ित रजत पुत्र कमल साह निवासी हैबतपुर ने बताया कि रात को बिजली जाने पर परिवार घर के दरवाजे खुले छोड़कर सो गया था। इसी दौरान चोर घर में घुस आया और उसके, उसके भाई, बहन और भाभी के वीवो कंपनी के चार मोबाइल फोन चुराकर ले गया। सुबह जब परिवार को इसका पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिवार के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।