फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लूट-खसूट करने वाली तीन महिलाएं पकड़ीं

Sat, 29 Apr 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

लालड़ू। पुलिस ने लूटपाट करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गोरी निवासी नजदीक सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, पूनम निवासी झरमड़ी, लालड़ू और सुमन निवासी जड़ौत, लालड़ू के तौर पर बताई है। थाना लालड़ू प्रभारी अजितेश कौशल ने बताया कि अंबाला शहर निवासी रिशव वालिया पुत्र विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि वह 27 अप्रैल को करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर अंबाला से लालड़ू की ओर आ रहे थे। जब वह गांव झरमड़ी की सीमा के पास स्कूटी खड़ी करके पेशाब करने के लिए रुके और जब वह वापस आए तो देखा कि स्कूटी के पास तीन महिलाएं खड़ी हुई थीं। वे उसे अपनी बातों में उलझाकर उसका पर्स छीनकर खेतों की तरफ झाड़ियों की तरफ भाग गई। उनके पर्स में दो हजार रुपये सहित अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल के उन्हें मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अजितेश कौशल के दो हजार रुपये और कागजात भी बरामद कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें