फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं को मिली छुट्टी, फैक्टरी मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के फोकल प्वाइंट में केमिकल फैक्टरी में लगी आग के बाद जहां जलकर सब कुछ राख हो चुका है। वहीं, मोहाली के फेज-6 स्थित अस्पताल में दाखिल महिला कर्मी निभा कुमारी, जयदेव देवी और दिलजीत कौर को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। अंजू और संध्या अभी जीएमसीएच 32 में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा पुलिस ने फैक्टरी मालिक जीएस चावला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मौके से फोरेंसिक टीम को कुछ हड्डियां मिली हैं जोकि जांच के लिए भेजी गई हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को घटनास्थल पर कुछ अज्ञात व्यक्ति फैक्टरी के अंदर चार-पांच व्यक्ति घूमते दिखाई दिए वह अपने साथ एक कुत्ता भी लेकर आए थे जिसे उन्होंने गेट के सामने बांध दिया था ताकि कोई व्यक्ति अंदर न आ सके। पत्रकारों को जब इस इनकी भनक लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछा कि आप किस लिए यहां पर आए हैं तो उन्होंने इधर-उधर की बातें करना शुरू कर दीं और कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। थोड़ी देर बाद वे वहां से खिसक गए। इतने में ही पुलिस भी मौके पर पहुंची परंतु वह व्यक्ति वहां से जा चुके थे। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनको भी सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति वहां पर आए हैं। उन्होंने जांच की तो पता चला कि वह फैक्टरी के चौकीदार थे। रही बात फैक्टरी के अंदर से हड्डी मिलने की तो लग रहा है कि वह हड्डी थी लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह हड्डियां चांदनी देवी की थी या कुछ और चीज थी।

कोट्....फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। अगर और कोई मामले में दोषी हुआ तो उस पर भी केस दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। -धर्मवीर सिंह, डीएसपी मुल्लांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें